






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2022। बैसाख माह के अवसर पर गांव जालबसर में सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ पीथाराम सारण के घर कथावाचक पंडित कैलाश शास्त्री के सान्निध्य में किया गया। गुरुवार को गांव में धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई व प्रथम दिन कथावाचक पंडित कैलाश शास्त्री ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत श्रवण से व्यक्ति अभय हो जाता है व जीवन और मृत्यु के सभी भय दूर हो जाते है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है। इस दौरान सारण परिवार के सभी सदस्य व बहन बेटियां उपस्थित रही व बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कथा सुनने आए। कथा के दौरान प्रतिदिन शाम का सत्संग भी आयोजित किया जा रहा है।




