May 20, 2026
IMG-20230408-WA0007

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटनायें लगातार युवाओं की जान की दुश्मन बनी हुई है। शनिवार रात करीब 10 बजे श्रीडूंगरगढ़-बीदासर स्टेट हाइवे पर गांव रिड़ी के पास एक ट्रक ने ऊंटगाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे ऊंटगाड़ी चालक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिड़ी निवासी 40 वर्षीय किसान प्रभुराम पुत्र खींयाराम नायक अपने खेत से घर लौट रहा था। रास्ते मे शेखावाटी स्कूल के पास उसे बीदासर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर में पूरा गाड़ा चकनाचूर हो गया और प्रभुराम को मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी पहुंची जिसे ट्रक को पकड़ने की मांग पर ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर शव नही उठाने दिया है और सड़क जाम का प्रयास भी किया जा रहा है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस सड़क जाम नही करने और शव को श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी भेजने की समझाइश कर रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक से टक्कर में क्षतिग्रस्त हुवा गाड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर ग्रामीणों ने लगाया जाम।