May 20, 2026
19_11_2018-ballotb_18658540

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2019। बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से मतगणना पूरी हो गई है। अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल को पटखनी देते हुए विजय हासिल की। अर्जुनराम मेघवाल लगभग दो लाख पैंसठ हजार वोटों से आगे रहे। हालांकि औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है। बता दें कि बीकानेर पश्चिम से अर्जुनराम को 93971 वोट मिले है तो मदनलाल को 52380, श्रीडूंगरगढ से मदनलाल को उम्मीदें थी परन्तु यहां अर्जुनराम को 67378 व मदनलाल को 42472 वोट मिले है, बीकानेर पूर्व से अर्जुनराम को 93868 व मदनलाल को 51205 वोट मिले है। अनूपगढ़ क्षेत्र से अर्जुनराम को 124624 व मदनलाल को 42153 वोट मिले है। कोलायत क्षेत्र मे भी आगे रहे यहां अर्जुनराम को 57625 व मदनलाल को 55831 वोट मिले है। कांग्रेस के गढ रहे नोखा क्षेत्र अर्जुनराम को 70711 व मदनलाल को 42337 वोट मिले है। खाजूवाला में कांग्रसी गढ को ढहाते हुए यहां से अर्जुनराम को 71575 व मदनलाल को 53251 वोट मिले है। लूनकरणसर क्षेत्र से मदनलाल की उम्मीद पर पानी फेरते हुए अर्जुनराम ने 71695 व मदनलाल ने 51238 वोट हासिल किये।