






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 12 मई, 2019। आज पुलिस थाने में घर से बाजार के लिए निकली लड़की के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। आडसर बास निवासी तुलछीराम सुथार ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री के गुमशदगी की रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पुत्री सुबह 9 बजे घर से बाजार जाने का कह के निकली जो अभी तक वापस नही आई है। उपनिरीक्षक ने जांच प्रारम्भ कर दी है।



