May 20, 2026
88

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रेल 2023। फतेहपुर से अपने पीहर आ रही एक महिला का घुमचक्कर से मोमासर बास के बीच सामान से भरा बैग ऑटो में छूट गया है। मोमासर बास निवासी तेजपाल सिंह ने बताया की उनकी बहन करीब 7 बजे घुमचक्कर पर उतर कर ऑटो में घर पहुंची व ऑटो को किराया देकर जल्दी में सामान लेकर घर में आ गयी। तुरन्त ही एक बैग ऑटो में छूट जाने का पता चल गया। सिंह बैग की तलाश में जुट गए है और उन्होंने ऑटो चालक से बैग लौटने की अपील भी की है। उनकी बहन ने बताया कि बैग में कपड़ों के साथ अन्य जरूरी सामान भी है। उसने ऑटो चालकों से भी ये खबर सभी ऑटो चालकों तक पहुंचाने की गुजारिश की है जिससे सामान मिल सकें।