






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2023। पुष्करणा महाकुंभ का आयोजन कल बीकानेर के एमएम ग्राउंड में होगा। राजस्थान पुष्करणा ब्राह्मण परिषद द्वारा किए जा रहें इस आयोजन में देश भर से पुष्करणा समाज बंधु भाग लेंगे। श्रीडूंगरगढ़ पुष्करणा समाज में भी उत्साह का माहौल है। यहां पुष्करणा युवक मंडल के अध्यक्ष व पार्षद पवन उपाध्याय ने बताया कि 30 वर्षों बाद पुष्करणा समाज के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है जिसमें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के करीब 300 घरों से प्रतिनिधि बीकानेर पहुंच कर भाग लेंगे। मंत्री नंदकिशोर छंगाणी ने बताया कि क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा व लखासर में रहने वाले पुष्करणा समाज के नागरिकों से संपर्क कर महाकुंभ में शामिल होने का न्यौता दिया गया है। मीडिया प्रभारी पवन कुमार व्यास ने बताया कि तीनों ही स्थानों से बसों द्वारा समाज बंधु बीकानेर पहुंचेगे तथा हर घर से नागरिक अपनी भागीदारी निभाएंगे। मंडल के व्यवस्थापक इंद्रचंद्र उपाध्याय ने कहा कि महाकुंभ को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में नागरिक तैयारियों में जुटे है।





