






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2023। कस्बे के वार्ड 35 में बोथरा कुआं के पास गली में करीब एक दर्जन परिवार गंदे पानी की सप्लाई से परेशान है। यहां के निवासियों ने बताया कि गत एक पखवाड़े से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। पीने के पानी की समस्या के साथ घर में बने पानी के कुंड गंदे पानी से खराब हो गए है। शिवरतन मालपाणी, ओमप्रकाश सोनी, अशोक सोनी, भीखमचंद सोनी, हरखचंद सोनी, रामेश्वरलाल सोनी, भंवरलाल सोनी ने रोष जताते हुए बताया कि विभाग को कईबार सूचित करने पर भी सुनवाई नहीं की जा रही है। विभाग के सिटी जेईएन बजरंग परिहार ने टाइम्स को बताया कि यहां शैम्पू साबुन वाले नाले में कहीं लिकेज है जिससे खराब पानी लोगों के घर में पहुंच रहा है। आज टीम भेजकर समस्या का पता लगया गया है व शीघ्र ही इसे दुरस्त कर दिया जाएगा।




