May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-04-11 at 11.46.27 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रेल 2023। सेरूणा गांव के वार्ड 9 में अज्ञात चोरों ने एक घर में हाथ साफ किया और हजारों की नगदी सहित सोने चांदी के गहने पार कर लिए। पीड़ित मांगीलाल पुत्र भगवानाराम सुथार ने सेरूणा थाने पहुंच मामला दर्ज करवाया है। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि सेरूणा निवासी मांगीलाल ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि वो अपने परिवार सहित खेत में बनी ढ़ाणी में रहता है और गांव में उसका घर बंद था। पांच अप्रेल को घर में चोर घुस गए व सूटकेश को तोड़कर उसमें रखे 15,400 नगदी व सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गया। पीड़ित ने बताया कि उसके भाई के घर विवाह समारोह होना है और इसलिए वह अपनी बेटी को सुसराल से लेकर गांव सेरूणा आया। बेटी का सूटकेश जिसमें उसके सोने-चांदी गहने व अन्य सामान था रखकर ढाणी चले गए। चोर ने घर में घुसकर सूटकेश तोड़कर गहने आदि चोरी कर लिए। उसे वारदात का पता घर आने पर चला तो उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस से गहने व नगदी बरामद करवाने की अपील की है।। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।