






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रेल 2023। हरिराम जी मन्दिर में बुधवार को बाबा की 80 वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। मन्दिर को फूलों से सजाया गया और दिनभर धार्मिक अनुष्ठान चले। मन्दिर में हवन पूजन के साथ महाज्योत का आयोजन किया गया। देर रात तक संगीतमय सुंदरकांड व भजन कीर्तन चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए और मन्नतें मांगी। पुजारी श्रवण कुमार ने बताया कि मंदिर की सजावट में सुरेन्द्र सोनी व पंडित कृष्ण शर्मा ने सेवाएं दी। प्रहलाद सुथार ने भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन में राधे छंगाणी, विष्णुदत्त, प्रमोद सारस्वत, पंकज खण्डेलवाल, पार्षद पवन उपाध्याय, पवन व्यास, मोहित आसोपा सहित अनेक भक्त उपस्थित रहें।






