May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-14 at 4.47.33 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने बाबा साहेब की 132वीं जन्म जयंति की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन से समानता का भाव अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से गुलाम जनता में हर एक को एक वोट का हक देकर बाबा ने सबको बराबरी का दर्जा दे दिया। बाबा साहेब ने महिलाओं व दलितों को समानता का अधिकार दिया और सबको समान पंक्ति में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल से सभी बराबरी का भाव मन में लेकर जाए। संभागीय आयुक्त आज अंबेडकर स्मृति भवन पहुंचे और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। अंबेडकर जयंति समारोह समिति के सदस्यों ने संभागीय आयुक्त का साफ़ा व फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, तहसीलदार राजवीर सिंह का फूल माला से स्वागत किया गया। सरपंच प्रतिनिधि पूर्णाराम ने युवाओं को नशा मुक्ति का आह्वान किया। समिति के सदस्य राजेंद्र नोसरिया ने शोषण मुक्त बनने के लिए शिक्षा का दामन पकड़ लेने का आह्वान किया। पुखराज तेजी ने हर हाल में बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया। समिति के सुभाष कमलिया ने सभी का आभार जताया और चेतन भारतीय ने मंच संचालन किया। गायिका ज्योति कुलदीप ने गीत प्रस्तुति दी। आयोजन में मंच पर ताराचंद सारस्वत, विवेक माचरा, रामलाल मेघवाल, हेमनाथ जाखड़, जेठाराम भामू, लकेश चौधरी,पुरबाराम, निम्बाराम, त्रिलोकाराम मेघवाल, विष्णु, सुभाष जावा, काजल चांवरिया सहित अनेक युवा, युवतियां व नागरिक उपस्थित रहें।

https://www.facebook.com/100063778070450/posts/669328968536366/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संभागीय आयुक्त ने बाबा साहेब को पहनाई पुष्पमाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंबेडकर स्मृति भवन में हुआ मुख्य आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संभागीय आयुक्त ने समारोह से बराबरी का भाव लेकर जाने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन समिति ने संभागीय आयुक्त को साफा पहना कर सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन में अनेक ग्रामीण व युवा, बालिकाएं मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी वक्ताओं ने शिक्षा का मोल समझने व नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी वक्ताओं ने शिक्षा का मोल समझने व नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर अनेक युवाओं ने संभागीय आयुक्त का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने किया सम्मान।