May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रेल 2023। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होने के बाद गांव लौटे किशनलाल सुथार का आज श्रीडूंगरगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। सरदारशहर रोड पर जय जगदम्बा ट्रेक्टर्स एंड मोटर्स पर आयोजित समारोह में भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने कहा कि किशनलाल ने पढाई लिखाई के बिना भी अपनी प्रतिभा के दम पर जो मुकाम हासिल किया है ये पूरे अंचल के प्रतिभावान युवाओं के लिए एक मिसाल है। युवा इनसे प्रेरणा लेकर सीखे की सफलता डिग्रीयों की मोहताज नहीं होती है। यहां कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने किशनलाल का सम्मान करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से किया गया कार्य व्यक्ति को इस मुकाम पर ले आता है कि राष्ट्रपति महोदय द्वारा सम्मानित होने का गौरव भी हासिल हो सकता है। इस दौरान गाजे बाजे बजाएं गए व किशनलाल और उनके पिता पुरखाराम का साफा व फूलमालाएं पहना कर सम्मान किया गया। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, पूर्व सरपंच राधाकृष्ण सुथार, जिलापरिषद सदस्य रामनिवास महिया, जगदीश सुथार, शंकरलाल सुथार, गोविंद सारस्वत, गजानंद सारस्वत, सोहन महिया, बाबूलाल सारस्वत, शिवरतन सारस्वत, चुनाराम गोदारा, पवन जाट, घनश्याम, राम सारस्वत, अंकित सारस्वत सहित अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।
बनाई थी मूंगफली दाना निकालने की मशीन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ध्यान रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने किशनलाल सुथार की इस बड़ी सफलता पर पूरी खबर विस्तार से क्षेत्र वासियों तक पहुंचाई थी। बता देवें किशनलाल ने मूंगफली दाना निकालने की मशीन बनाकर कृषि में नवाचार का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त किया है। देश भर के प्रतियोगियों के बीच कठिन कंम्पिटीशन के बाद विज्ञान व कृषि विशेषज्ञों की टीम द्वारा उन्होंने ये चयन हासिल किया। 10 अप्रेल को किशनलाल राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए और राष्ट्रपति मुर्मू ने उनकी हौसलाअफजाई भी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, कठिन प्रतियोगिता में किसान ने हासिल किया बड़ा मुकाम, पढ़ें पूरी खबर, देखें सभी फोटो।

8वीं पास किसान के कृषि यंत्र ने हासिल किया देशभर में पहला नम्बर, 600 मशीनें दी बाजार में, सरकार 40% सब्सिडी भी जारी की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामगोपाल सुथार ने दी बधाई, बताया क्षेत्र का मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केसराराम गोदारा ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिठाया ट्रेक्टर पर, लगाया रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बजाएं गाजे बाजे।