May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-17 at 10.04.54 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हाईवे जानलेवा बन चुका है एवं यहां हर दिन हो रहे हादसे जिंदगी लील रहे है। सोमवार रात करीब 9.30 गांव हेमासर के पास दो मोटरसाईकिलों की भिंडत हो गई एवं दोनो मोटरसाईकिलों पर सवार चार जनें गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को वहां से गुजर रहे राहगिरों ने संभाला एवं आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलैंस को सूचना दी गई तो क्वीक एम्बुलैंस मौके पर पहुंची एवं घायलों को लेकर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंची है। बताया जा रहा है कि एक बाईक पर मजदूर सवार थे एवं दूसरी बाईक पर दूध संग्रहण पर निकले युवा थे। घायलों में एक ही स्थिति गंभीर है। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।