May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ में आज के दिन में तीसरी दुर्घटना की खबर गांव आडसर के पास से आई है। यहां आडसर के पास एक सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार अल्टो कार से टकराया है। हादसे में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया है। मोटरसाइकिल सवार रामलाल सुथार निवासी पातलीसर बड़ा घायल हुआ है। घायल को आपणो गांव सेवा समिति की टीम द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार कार सवार सुरक्षित है परंतु कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल पहुंचाए घायल का इलाज शुरू
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार व मोटरसाइकिल आमने सामने टकराई।