May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रेल 2023। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ की राजनीति में धुरविरोधी माने जाने वाले नेता एक मंच पर बैठे नजर आए जो पिछले लंबे समय से एक दूसरे के कट्टर विरोधी है। मौका था नोखा के जसरासर में आगामी 26 अप्रेल को होने वाले किसान सम्मेलन की तैयारी बैठक का। गुरूवार को कस्बे के तेजा मंदिर धर्मशाला में केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रामेश्वरलाल डूडी द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई तो बैठक में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, माकपा सभी गुट एवं बिना सिबंल वाले सरपंच, किसान संगठन, सामाजिक संगठन सभी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता पहुंचें। बैठक में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान एक दूसरे के विरोधी रहे माकपा विधायक गिरधारीलाल महिया, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा और युवा कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना तीनों गुट अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल रहे। इनके अलावा कांग्रेस के नेता मूलाराम भादू, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष श्रीराम भादू, किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, क्रयविक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व प्रधान भागुराम सहू, उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नारायणनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश भादू, सरपंच लक्ष्मणनराम जाखड़, ओमप्रकाश बाना, हेतराम जाखड़, बेगराज लूखा, ओमप्रकाश सारस्वत, सुनील टेऊ, गोरधन खिलेरी, मोडाराम महिया, जिला परिषद सदस्य टेमुराम मेघवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्या धाईदेवी, पूर्व सरपंच भवंरलाल बाना, श्रवणराम जाखड़, रेखाराम कावला, मुखराम मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल, सुल्तानाराम डूड़ी, मेघराम बारूपाल, कांग्रेस नेता शंकरलाल भूंवाल, मास्टर प्रभूराम बाना, मोडाराम तर्ड, सोहनलाल महिया, चांदराम चाहर, केशुराम कस्वां, लक्ष्मण खिलेरी, नानूराम नैण, धर्मपाल बांगड़वा, कानाराम तर्ड, मोहनलाल भादू तेजा गार्डन, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गोपाल तर्ड, अमित मीणा, शुभम शर्मा, मनीष सायच, रामनिवास गोदारा, तुलसीराम जाखड़, शंकर सायच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेताओं के सभी गुटों की मौजूदगी के बाद डूडी ने भी अपने संबोधन में श्रीडूंगरगढ़ को जिले में सबसे ज्यादा राजनीतिक चेतना वाला क्षेत्र बताया।

एक लाख किसान होगें एकत्र, समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा, महंगाई से मिलेगी राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा के जसरासर में आगामी 26 अप्रेल को एक लाख से अधिक किसान वहां होने वाले किसान महासम्मेलन में एकत्र होगें एवं कांग्रेस के स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेता यहां किसानों से रूबरू होगें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष, पंजाब प्रभारी सहित दिल्ली से भी कई राष्ट्रीय स्तर के नेता किसानों को संबोधित करेगें एवं इन नेताओं के समक्ष बीकानेर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को पूरजोर तरीके से उठाते हुए समधान पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी दी कस्बे के तेजा मंदिर धर्मशाला में आयोजित किसान सम्मेलन की तैयारी बेठक में बतौर अतिथि शामिल हुए कैबीनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रामेश्वरलाल डूडी ने दी। इस तैयारी बैठक को जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया, प्रधान पति केशराराम गोदारा ने भी संबोधित किया एवं सभी को अधिकाधिक संख्या में किसान सम्मेलन में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक का संयोजन यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में शामिल हुए बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डूड़ी ने किया आह्वान, अधिकाधिक संख्या में किसान सम्मेलन में पहुंचने की अपील।