May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रेल 2023। समाज में आजकल युवा पीढ़ी लड़की और लड़के के भेद को मिटाकर जेंडर समानता के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। ऐसी पीढ़ी जब माता पिता की भूमिका में आ रही है तो पुत्री जन्म पर पुत्र जन्म के समान उत्सव मनाकर एक नई पहल करते हुए समानता का संदेश दे रही है। कस्बे में युवा दपंति अमना सूर्यप्रकाश सहदेवड़ा ने अपनी दूसरी पुत्री के जन्म पर हर्षोंल्लास से दसोटण का उत्सव बुधवार को मनाया। पूरे परिवार ने खुशियां मनाते हुए ना केवल सामूहिक भोज का आयोजन किया बल्कि गौ माता भंडारा गौशाला समिति में गौवंश के लिए तीन दिनों तक सवामणी भंडारा करने जिसकी लागत करीब 46 हजार रूपए खर्च की राशि दान दी। वहीं आपणों गांव सेवा समिति को जीव सेवा के लिए 31 हजार रूपए का चैक सौंपा, वहीं श्री सांवरिया सेठ गौसेवा समिति में 31 हजार की राशि का चैक दिया। नवजात बालिका देवांशी के दादा नारायणचंद सहदेवड़ा ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में पुत्र की अनिवार्यता का कहीं उल्लेख नहीं है। ऐसे में आज के समय में बेटियां ने परिवारों को संभाला है और वे परिवारों का आधार बनकर प्रगति के नए सोपान तय कर रही है तो हमारा परिवार भी लक्ष्मी स्वरूपा को पाकर प्रसन्न है। दादी परमेश्वरी देवी ने खुश होते हुए बालिका की बलैया ली और पूरे परिवार को बधाईयां बांटी। आपणों गांव सेवा समिति के सेवादारों ने, दोनों गौशालाओं के सदस्यों ने बालिका को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणो गांव सेवा समिति सहित अनेक सेवा संस्थानों ने नवजात को दिया शुभाषीश और परिवार को दी बधाई।