






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र से कुछ खास खबरें पढें एक साथ एक नजर में और देखें सभी फोटो।
कितासर की श्रीगोविंद गोपाल गौशाला में भागवत प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवाtर को भव्य कलश यात्रा के साथ गांव कितासर की श्रीगोविंद गोपाल गौशाला द्वारा सप्त दिवसीय भागवत प्रारंभ की गई। कथा के दौरान अनेक धार्मिक आयोजन होंगे। गौशाला समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविन्ददास महाराज कथा वाचन करेंगे। कथा स्थल पर सुबह 5 बजे से 6 बजे तक प्रार्थना व प्रवचन होगा, 6 बजे से 7 बजे तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी, 11 बजे से शाम 4 बजे तक कथा पाठ होगा तथा शाम 5 बजे से 6 बजे तक गीता पाठ का अभ्यास करवाया जाएगा। प्रतिदिन रात 8 बजे से सत्संग होगी। गांव में कथा को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण कथा श्रवण का लाभ उठा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ से झोरड़ा जाएगी डाक ध्वजा यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 25 अप्रेल को सुबह सवा आठ बजे श्रीडूंगरगढ़ से विशाल डाक ध्वजा यात्रा झोरड़ा जाएगी। यात्रा हरिराम बाबा मंदिर आड़सर बास से विशेष पूजन आरती के बाद धूमधाम से रवाना होगी। झोरड़ा डाक ध्वजा में भाग लेने वाले श्रद्धालु 9784648149 या 9772790155 पर संपर्क कर सकते है।
ठुकरियासर में अमावस्या पर किया हवन पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर की श्रीरामानंद गौशाला में गुरूवार को हाली अमावस्या पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन में भाग लिया और गायों को चारा, गुड़, हरी सब्जियां, रोटियां खिलाई गई। ग्रामीणों ने गौशाला पहुंच कर दान पुण्य किया।
प्रेरक चौरड़िया का प्रशासन ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड कार्यालय में इंटरकॉम की सुविधा उपलब्ध करवाने की प्रेरणा क्षेत्र समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया ने भीखमचंद पुगलिया को दी। भामाशाह पुगलिया द्वारा इंटरकॉम लगवाए जाने पर उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने चौरड़िया को धन्यवाद पत्र दिया। जिसमें प्रेरणा देने के लिए उनका आभार जताते हुए पुगलिया को धन्यवाद दिया गया।






