






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रेल 2023। जिले के सभी थानों से क्राइम रिपोर्ट एक साथ पढें एक नजर में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।
रात ढलते ही टैक्सी चोरी हुई, चोरों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में 50 वर्षीय बाबूलाल पुत्र चौरूलाल भार्गव निवासी रोड नम्बर 7 चोधरी कॉलानी ने पुलिस को बताया कि मेरी पिकअप सफेद रंग की मेक्सी ट्रक गाड़ी आर07 जेबी 3779 रानी बाजार एरिया में भोमिया भवन के पास खड़ी थी। मैंने रात को साढे आठ बजे यहां गाड़ी खड़ी की थी और 10 बजे संभाला तो गाड़ी नहीं थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सवाईसिंह को दे दी है।
420 का आरोप लगा दर्ज करवाया मुकदमा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाने में 32 वर्षीय अशोक पुत्र बाबूलाल बेनीवाल ने राजकुमार उर्फ राजू पर 420 आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे मिक्सर मशीन किराए पर ली थी। ना तो मशीन लौटाई ना ही पैसे दिए है और पैसे देने से मना कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अशोक अदलान को दी है।
जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने के दो मामले दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में 27 वर्षीय शिवजी चंद्रवंशी निवासी चंद्रा पोस्ट ने प्रेमसिंह राठौड़ निवासी सवर्ण जयंती कॉलोनी पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मैने आरोपी के घर पर 15 दिन काम किया तथा काम के बदले पैसे मांगे तो आरोपी ने जाति सूचक गाली गालौच करते हुए मारपीट की व पैसे नहीं दिए। वहीं इसी थाने में सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व छोगालाल रेगर निवासी शिवबाड़ी रोड ने हुकमचंद उर्फ सेवाराम निवासी बीकानेर के खिलाफ आरोप लगाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे उधार रूपए लिए और जब दी हुई रकम मांगी तो मांगे तो आरोपी ने सार्वजनिक स्थान पर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की व पैसे भी नहीं दिए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आरपीएस मोटाराम को दी गई है।
कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, दो घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में राकेश कुमार चौपड़ा पुत्र राजकरण चौपड़ा निवासी घड़सीसर ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त अंकित भुरा के साथ मोटरसाइकिल पर बीकानेर की ओर जा रहा था। सामने आ रही एक कार आरजे 10 सीए 7329 का चालक ने तेजगति, लापरवाही व गफलत में चलाते हुए मेरी मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। इससे मेरे व मेरे दोस्त को चोंटे आई और मेरी मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हेा गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक जेठाराम को सौंप दी है।
पति व पत्नी के साथ की मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू थाने में सुरेश कुमार पुत्र गोपालराम जाट निवासी अमरपुरा ने मुरलीधर, राजेन्द्र, बाबूलाल और रूकमणी निवासी अमरपुरा के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियो ने उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस ने जांच थानाधिकारी सुरेश कुमार को दी गई है।
पुत्र के साथ मारपीट, पिता ने दर्ज करवाया मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जामसर थाने में अजीज खां पुत्र हाकम खां निवासी दाउदसर ने फिरोज पुत्र खुदाबक्स, शाबिर पुत्र ईस्माईल खां, बरबाज पुत्र ईस्माईल, गुलाम मुस्तफा पुत्र मजीद खां पर आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपिगणों ने एकराय होकर उसके पुत्र के साथ मारपीट कर की व नुकिली चीज से वार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरजाराम को सौंप दी है।
चाईनीज मांझा जब्त किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में आम सड़क पर लक्ष्मी नमकीन भंडार के सामने नोखा एएसआई गोविंदसिंह ने अवैध चाईनीज मांझा बेचना देखा तो कार्रवाई करते हुए गोपाल पुत्र शिवरतन भार्गव निवासी नोखा को पकड़ा व मांझा जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सौभाग्यसिंह को सौंप दी है।
एकराय होकर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में गांव भामटसर निवासी मदनलाल पुत्र कानाराम ने नोखा के ही सुरजाराम, इमरताराम, गंगाराम, अमानाराम, रामप्रताप, राकेश, मोहिनी, विमला, शांति, निवासी भामटसर पर आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एक राय होकर उसके परिवारजनों पर हथियारों से लैस होकर जान से मारने की नियत से हमला किया और 60 हजार रूपए व पायजेब छीन ली। पुलिस ने 307 में मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजूराम को सौंप दी।
पुत्र व पति के साथ मारपीट की, महिला ने दर्ज करवाया मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में 35 वर्षीय जसविंदर कौर पत्नी अमृतपालसिंह वार्ड हाल निवासी खाजूवाला ने जग्गसिंह पुत्र श्रवणसिंह, जग्गसिंह की पत्नी काजल, वीरसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह, विक्कमी पुत्र वीरसिंह, बंशों पत्नी वीरसिंह, रीना व जगमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके पति व बेटे के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक महेन्द्रसिंह को दी गई है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाने में 25 वर्षीय शिवप्रकाश पुत्र भागीरथ मेघवाल ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर ने उसके पिता की मोटरसाईकिल के टक्कर मार दी जिससे पिता की मौत हो गई।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के साथ रोजगार, देश प्रदेश और जिले की खास खबरें पढें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। रहें हर खबर से अपडेट, जुडें क्षेत्र के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क से।



