






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रेल 2023। शराब के नशे में धुत होकर अपने माता पिता को परेशान करने वाले एक कलयुगी बेटे को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पकड़ा व हवालात में बंद किया। बीती रात ड्यूटी ऑफिसर सुरेश कुमार गुर्जर को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त होने पर वे टीम के साथ गांव धीरदेसर चोटियान पहुंचे। अपने घर में उत्पात मचाते हुए मदनलाल पुत्र नारायणराम नायक को गिरफ्तार कर श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचाया।



