






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रेल 2023। सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। आज जिला प्रशासन व पूर्व विधायक सुबह सोनियासर गोदरण पहुंच कर जायजा लिया और दोपहर बाद गांव गुसाईंसर बड़ा और धीरदेसर चोटियान पहुंचे। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और एसपी तेजस्विनी गौतम, उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, सीओ दिनेश कुमार, सीआई अशोक विश्नोई सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सहित दोनों स्थानों पर सरपंच, अनेक युवा व ग्रामीण साथ रहें। सीएम द्वारा प्रस्तावित दौरों को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था संबंधी चर्चा की गई। गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु तय स्थानों को देखा गया व जरूरी निर्देश दिए गए।




