August 30, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रेल 2023। ताश पत्तों पर जुए का दावं लगाने वाले दो जनो को सेरूणा पुलिस ने पकड़ लिया व पत्तें तथा नगदी जब्त कर लिए। थानाधिकारी रामचंद्र जाट ने बताया कि रविवार दोपहर एसआई सविता रानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए पूनरासर निवासी 40 वर्षीय राजूराम तथा 40 वर्षीय अन्नाराम को गिरफ्तार कर लिया। पत्तें व नगदी जब्त कर 13 आरपीजीओ में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मनोज कुमार को दी गई है।