May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रेल 2023। गैंगस्टर लोंरेंस को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले युवाओं की पुलिस धरपकड़ कर रही है और उनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए जा रहें है। कस्बे में मोमासर बास के निवासी युवाओं पर एक परिवादी ने लोंरेंस के गुर्गे बताकर हफ्ता मांगने व नहीं देने पर मारपीट कर तीन हजार सात सौ रूपए छीन लेने का आरोप लगाया है। मोहम्मद असलम पुत्र खाजू खां तेली निवासी इस्लामपुर नागौर हाल निवासी मोमासर बास ने अपने पडौसी युवक प्रेम जाट, लालचंद जाट, शंकर जाट सहित दो तीन अन्य लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च को रात करीब 8 बजे वह कालू तेली व राजा तेली के साथ पास ही दुकान पर सुपारी लेकर लौट रहा था। तभी युवकों ने रास्ता रोककर शराब के लिए रूपए मांगे। जब मैंने रूपए देने से मना किया तो आरोपियों ने डंडे व ईंट पत्थर से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।