May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रेल 2023। आड़सर बास के वार्ड 29 के पालिका द्वारा खेल मैदान को गिन्नाणी में बदला जा रहा है जो कतई सहन नहीं करते हुए शीघ्र ही पालिका का घेराव वार्डवासियों द्वारा किया जाएगा। ये बात वार्डवासियों ने आक्रोश प्रकट करते हुए कही। वार्ड के नागरिकों ने आरोप लगाया कि उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है और गंदे पानी के नाले से उनके वार्ड के खेल मैदान में पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान का हाल बेहाल कर दिया है और यहां गंदे पानी की बदबू से आस पास के परिवार बुरी तरह से प्रभावित है। आस पास घरों के निवासी पवन कुमार शर्मा, बजरंगलाल, रेवंतराम सुथार, रामप्रताप शर्मा, राकेश शर्मा, हरिराम जाट, नरेश कुमार सोनी, हुलास शर्मा, बंशी भाट ने बताया कि कई बार शिकायत कर दी है परंतु सुनवाई नहीं हो रही है।
ये है समस्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड में से निकलने वाली गंदे पानी की पाइप लाइन से पानी आगे बीड़ भूमि में छोड़ा जाता है। इस पाइप लाइन में एयर निकलने के लिए यहां से खोल कर छोड़ा गया है जिससे गंदा पानी व बदबूदार पानी बाहर निकलता है। वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि चादंरतन सेठिया ने बताया कि इस समस्या के लिए पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा से शिकायत कर दी गई है व शर्मा ने शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया है। सेठिया ने बताया कि यहां 2 इंच की पाइप लाइन है जिसे 4 इंच की करने से समस्या का समाधान होगा। अन्यथा यहां से पानी बंद किया जाएगा तो अन्य किसी स्थान पर पाइप फुट जाएगा और यही समस्या खड़ी हो जाएगी। सेठिया ने कहा कि शर्मा ने शीघ्र ही पाइप लाइन बदलवाने का आश्वासन दिया है।