






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रेल 2023। जसरासर के किसान सम्मेलन की चर्चाएं आज राज्यभर में ही नहीं देश भर में हो रही है। क्षेत्र के दिग्गज नेता रामेश्वरलाल डूडी द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में मोटा ठाठ बाठ नजर आ रहा है। करीब एक बजे यहां सीएम अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के केन्द्रीय नेता व राज्य मंत्री पहुंचेगे। आस पास के इलाकों से आमजन का आगमन प्रारंभ हो गया है। डूडी की युवा टीम में जबरदस्त उत्साह है और अनेक कार्यकर्ताओं सहित वे व्यवस्थाओं की देखरेख में जुटें है। तिरंगे के रंगो में विशाल पांडाल सजाया गया है और करीब 2 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पांडाल में 27 बड़े एलईडी टीवी, क्रेन कैमरे, ड्रोन कैमरों के साथ भव्य तैयारी की गई है। यहां दो विशाल डोम बनाए गए है जिसमें एक सभा पांडाल है व दूसरा सभा पांडाल से 500 मीटर दूर भोजन के लिए पांडाल बनाया गया है। भोजन पांडाल में देर रात एक मामूली दुर्घटना भी हुई। यहां एक गैस सिलेंडर से गैस लिक होकर आग पकड़ने का मामला भी हुआ परंतु यहां मौजूद अग्निशमन टीम ने तुरंत सिलेंडर पर काबू पा लिया और आग लगने के साथ ही रोक दी गई। हालांकि यहां उपस्थित नागरिकों में एकबारगी अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो https://fb.watch/k8umkAzhwY/








