






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रेल 2023। जसरासर में विशाल किसान सम्मेलन प्रारंभ हो गया है और करीब 1 बजे सीएम के पहुंचने का समय है। बड़ी संख्या में नागरिक बसों के द्वारा सम्मेलन में पहुंच रहें है। श्रीडूंगरगढ़ से पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू की अगुवाई बड़ी संख्या में किसान डूडी के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे है। आस पास के गांवो से भी बसों में व पिकअप और गाड़ियां लेकर लोग सम्मेलन में पहुंच रहें है। बता देवें पांडाल में दो लाख लोगों के बैठने की व्सयवस्था की गई है।









