May 20, 2026
IMG-20230427-WA0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रेल 2023। हाइवे पर दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है और आज सुबह सुबह हाइवे पर बिग्गा के पास एक पैदल चल रहे राहगीर को ट्रक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। टक्कर में बिग्गा निवासी 60 वर्षीय नत्थूराम पुत्र मालाराम सांसी गम्भीर घायल हो गया। एम्बुलेंस 108 द्वारा घायल को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया और यहां से मेडिकल स्टॉफ ने उपचार कर उसे बीकानेर रेफर कर दिया है।