






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रेल 2023। गांव कितासर में श्रीगोविंद गोपाल गौशाला द्वारा आयोजित संगीतमय भागवत कथा बुधवार को संपन्न हुई। कथा वाचक गोविंददास महाराज ने सुदामा चरित्र से सच्ची मित्रता का संदेश दिया वहीं रूकमणी विवाह का वर्णन किया। कथा के दौरान सुदंर झांकियां सजाई गई व श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए। सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा में भाग लिया और जमकर भजनों पर झूमे। कथा के दौरान गौसेवार्थ गौशाला में 16 लाख रूपए का सहयोग प्राप्त हुआ है। इसी के साथ 101 क्विंटल हरे चारे की अलग अलग घोषणाएं हुई।





