






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सबसे बड़े एवं बोर्ड परीक्षाओं में लगातार राज्य मेरिट देने वाले शिक्षण संस्थान भारती निकेतन स्कूल के 21 वर्ष पूर्ण होने पर जनसरोकार योजना को शुरू किया गया। इस योजना के तहत अभिभावकों पर स्कूल फीसों के बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक के सभी नव-प्रवेशी बच्चों का शिक्षण शुल्क निःशुल्क किया गया है। संस्थान निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बच्चों द्वारा स्कूल की कालूबास ब्रांच में सत्र 2023-24 में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दूसरी तक किसी भी कक्षा में प्रवेश लेने पर एक वर्ष की शिक्षण फीस पूर्णतया निःशुल्क रखी जाएगी। इस एक वर्ष के निःशुल्क शिक्षण के बाद सामान्य परिवारों के लिए कक्षा तीन से पांचवी तक की फीस मात्र 5 हजार रुपए सालाना रखी जाएगी। भारती निकेतन स्कूल द्वारा की गई इस योजना के बाद अभिभावकों में खुशी एवं उत्साह है।



