May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2023। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप क्षेत्र में आंधी, बरसात के साथ कहीं कहीं ओले भी गिरे है। कल्याणसर पुराना में तेज बरसात के साथ ओले भी गिरे है। ऊपनी में भी तेज बरसात के साथ मामूली ओले गिरे। श्रीडूंगरगढ़ व सेरूणा में भी बरसात हुई है। मुख्य बाजार में पानी भर गया है व तेज हवा से एक अस्थायी दुकान गिर गयी है। बिग्गा रोही व उदरासर की ओर के गांवो में मौसम खुशनुमा है। दो दिन से पूरे अंचल में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार बरसात की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह के दौरान भी जारी रहने की सम्भावनाएं जताई गई है। दो मई से एक ओर नया पश्चिमी विक्षोभ दो मई से सक्रिय होने से पुनः आंधी व बरसात की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी में तेज हवा के साथ बरसात आयी और मामूली ओले भी गिरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर पुराना में गिरे ओले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर में बरसात से भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज हवा से अस्थाई दुकान सरकी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में हुआ बरसात का मौसम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में छाया इंद्रधनुष।