






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2023। अपने पड़ौस में रहने वाली एक महिला से मारपीट कर उसका सिर फोड़ने का आरोप लगाते हुए महिला के पति ने पड़ौसी पति पत्नी सहित उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 40 वर्षीय विनोद जोशी पुत्र मालचंद जोशी निवासी मोमासर बास ने अपने पड़ोस में रहने वाले बजरंग सिंह पुत्र नरपतसिंह उसकी पत्नी मंजूदेवी व बेटा पवनसिंह के खिलाफ आरोप लगाया है। परिवादी ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखते है और आज सुबह वह काम से गांव बाना गया हुआ था। उसकी पत्नी संगीता घर के आगे सफाई कर रही थी तो आरोपी उसे गालियां निकालने लगे। पत्नी डर के मारे घर में आ गयी तो आरोपी लाठियां लेकर आए और पत्नी के सिर पर वार कर दिया। जिससे संगीता का सिर फुट गया और बेटे सौरभ ने छुड़वाने का प्रयास किया तो उससे भी मारपीट की। शोर सुनकर अन्य पड़ौसी आए तो आरोपी मौके से भाग गए और मेरी पत्नी के गले से चेन छीन कर ले गए। परिवादी ने बताया कि मेरी पत्नी को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



