






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2023। एक महिला ने तीन जनों के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाते हुए एससीएसटी में मामला दर्ज करवाया है। 28 वर्षीय सीता पत्नी हंसराज सांसी निवासी कुकणियां बैरासर ने गंगाराम जाट, शिवलाल व रामनिवास के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ देवनारायण कॉलोनी में झोपड़ी बनाकर रहती है और 11 अप्रेल को शाम 6 बजे आरोपी आए और मेरे द्वारा रोपे गए लकड़ी के खुंटे उखाड़ने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गंदी गालियां निकाली व मारपीट करते हुए झोंपड़े का सामान बाहर फेंक दिया। मेरी बहन ने बीचबचाव किया तो सोने के फुलड़े लेकर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को सौंप दी गई है।



