






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2023। उपतहसील सूडसर में बीती रात टू फेस अटैच होने से कई घरों में बिजली उपकरण जल गए। गांव के बाजार में रात करीब सवा एक बजे टू फेस अटैच होने से कई घरों में सर्विस लाइन, पंखें, कूलर, फ्रीज जल कर खाख हो गए। मुख्य बाजार में टेऊ कन्या पाठशाला के पास लगे ट्रांसफार्मर से जुड़ी थ्री फेस की लाइन की एक केबल टूटकर नीचे गिर गई। इस झटके से फेस के तार एक-दूसरे से टकराये व पूरे क्षेत्र में दो फेस जुड़ गए। ग्रामीणों ने दुलचासर के जीएसएस से बिजली आपूर्ति बंद करवाई और 33/11 जीएसएस से एफआरटी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रात में ही केबल जोड़कर बंद बिजली सप्लाई को अलसुबह चार बजे तक पुनः चालू किया।





