May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2023। मंगलवार को गांव रेवाड़ा में एक ही परिवार के भाईयों में घमासान हुआ। भाई व भतीजों ने दंपति के साथ मारपीट की और उनके फोन फोड़ दिए व गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए महिला के गले से गलसरी व मंगलसूत्र छीन लिए। मामला मंगलवार देर शाम थाने पहुंचा और देर रात पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। रेवाड़ा निवासी 39 वर्षीय किशनसिंह पुत्र लाधूसिंह राजपुरोहित ने अपने भाई नारायणसिंह उसके बेटे प्रेमसिंह, बजरंगसिंह, रामेश्वरसिंह, भतीजे प्रकाशसिंह, भाभी मोहनीदेवी व पूजा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई नारायणसिंह से घरेलू हिसाब के 2 लाख रूपए मांगता है और उसने फोन पे के माध्यम से 88 हजार रूपए टूकड़ो में लौटाए। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे वह घर आया और दो दिन बाद हिसाब करने का कह कर अपना सामान जो मेरे पास रखा था ले जाने लगा। हम सब ने मिलकर सामान टेंपू में लोड करवाया और टेम्पू के मिट्टी में फंस जाने पर मैंने अपनी बोलेरो से उसे टॉचन किया। जब टोचन के लिए बांधी रस्सी खोलने लगा तो भाई नारायणसिंह व रामेश्वरसिंह सहित भतीजे प्रेमसिंह ने कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर दिया। मेरी पत्नी ने बीच बचाव किया तो भतीजों ने उसके कपड़े फाड़ दिए व मारपीट की। मोहनी देवी व पूजा ने पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र व गलसरी छीन ली। आरोपियों ने हमारे फोन फोड़ दिए व बोलेरो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। परिवादी ने पुलिस को अपने भाई भतीजों से जान का खतरा भी बताया और पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।