May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2023। स्काउट एंड गाइड के शिविरों में श्रेष्ठ सेवाओं के लिए उपखंड की चार युवतियों को उपराष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा गया है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी पूजा शर्मा व महामाया शर्मा पुत्री पंडित पुरूषोत्तम गोड़ तथा जेतासर की गोमती गोस्वामी व मंजू शर्मा को ये पुरस्कार दिया गया है। बीकानेर जिले में कुल 24 जनों ने ये पुरस्कार हासिल किया है। बीकानेर में अधिकारी एएसओसी मानमहेन्द्र भाटी ने बताया कि युवतियों को सामुदायिक विकास सेवा कार्यक्रम में भाग लेने व श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उपराष्ट्रपति अवार्ड दिया गया है। पूजा व महामाया ने बताया कि ओपन रेंजर मरूधर टीम से वे शिविर में शामिल हुई थी तथा गत वर्षों दोनों को राज्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए। युवतियों के भाई घनश्याम शर्मा ने बताया कि इसके बाद राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए संघर्ष करना होगा। चारों युवतियों को रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा के लिए पास भी दिए जाएंगे। दोनों युवतियों के परिजनों व जानकारों ने उन्हें बधाईयां दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजा शर्मा को बीकानेर कार्यालय में सौंपा गया उपराष्ट्रपति अवार्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महामाया शर्मा को दिया गया बीकानेर कार्यालय में अवार्ड।