






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2023। क्षेत्र में भूमि विवादों में मुकदमेबाजी लगातार बढ़ रही है। कस्बे के बिग्गाबास निवासी 80 वर्षीय सोहनलाल प्रजापत ने कस्बे के बिग्गाबास निवासी सीताराम सोनी, जितेंद्र सोनी, जेतासर निवासी कानाराम ब्राह्मण व अन्य 4-5 लोगों के खिलाफ खेत की सींव काटने और पट्टी, तार, खेजड़ी की लकड़ी चुराने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। सोहनलाल ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गत 4 अप्रैल को उसके खेत मे अनाधिकृत रूप से घुस कर प्रवेश किया और टैक्टर करावा से सींव को खुर्द बुर्द कर दी और तार, पट्टी, खेजड़ी के पेड़, काटी हुई लकड़ी आदि चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



