






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2023। मारपीट कर रुपए छीन लेने का आरोप लगाते हुए एक जने के खिलाफ मामला थाने में दर्ज हुआ है। बिग्गाबास निवासी बनवारी पुत्र जेठाराम सोनी ने जरिए इस्तगासे गंगाशहर निवासी शंकरलाल पुत्र रामेश्वरलाल सोनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और रूपये छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



