May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2023। मकान निमार्ण कार्य ठेके पर देकर मकान बनवाया व ठेकेदार को राशि नहीं चुकाई तो पीड़ित ने थाने पहुंच कर चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कालूबास श्रीडूंगरगढ़ निवासी विजयसिंह पुत्र नानूसिंह ने गांव जाखासर निवासी कुनाराम पुत्र बेगाराम जाट, जोराराम व गोपालराम पुत्र भगवानाराम जाट, जोराराम का पुत्र मालाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे मकान निर्माण का कार्य ठेके पर दिया। जब कार्य हो गया तो तय पेमेंट नहीं चुकाया और छल कपट किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।