






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2023। आटे साटे के विवाह में लोग बेटे व बेटियों के लिए रिश्ते तो ढूंढ लेते है परंतु इनमें एक रिश्ते में खटास आने पर कई रिश्तों के टूटने की घटनाएं सामने आ रही है। आटे साटे के जहर से कई परिवार बर्बाद होते आपके आस पास भी नजर आ ही जाएंगे। ऐसे विवाह में शर्मनाक आरोपों के साथ थाने में एक के बाद एक मुकदमे दर्ज होने की घटनाएं भी एक नहीं अनेक हो रही है। सामाजिक चिंतक भी आटे साटे के विवाह को आगामी समय में सामाजिक व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा मान रहें है।
आज गांव मोमासर से 22 वर्षीय युवक महावीर पुत्र प्रेमचंद सुथार ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। महावीर ने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी मोमासर नहीं रहना चाहती है। 20 अप्रेल को मैं पत्नी प्रमीला व बच्चे ईशांत के साथ गुड़गांव से घर पहुंचा तो पत्नी ने कहा कि मोमासर रखना है तो घर व खेत मेरे नाम करवा दो। इस पर उससे समझाईश की परंतु वह नहीं मानी और 27 अप्रेल को पुलिस चौकी के जवानों ने आकर कहा कि वह अपने माँ बाप के साथ जाना चाहती है तो क्यों नहीं जाने दे रहें हो.? इस पर मेरी पत्नी अपने पिता भंवरलाल सुथार निवासी सेरूणा के साथ घर से निकल गई और अचानक भंवरलाल व आसुराम, जैसाराम, मुन्नीराम पुत्र दुर्गाराम सुथार निवासी तोलियासर, मनोज सुथार निवासी श्रीडूंगरगढ़ व 5-6 अन्य जनें भागकर हमारे घर में घुसे। आरोपियों ने मेरे व मेरे पिता के साथ मारपीट की और भंवरलाल ने अवैध रूप से कमरे में घुस कर बहन की लज्जा भंग की। मेरी बहन के रोला मचाने पर मोहल्ले के लोग आए और बीच बचाव कर आरोपियों से छुड़वाया। पुलिस जवान ने इन्हें हमारे घर से धक्के मार कर बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता देवें इस प्रकरण में पूर्व में दोनों पक्षों के बीच मुकदमेबाजी हो रखी है।



