






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई2023। वैशाख पूर्णिमा पर आज श्रद्धालु धर्मकर्म में लगे रहें। मंदिरों में दर्शन करने जातरू पहुंचे वहीं गौशालाओं में दान पुण्य किया गया। एक माह से जारी अलसुबह की पीपल पूजा आज पूरी हुई और पीपल विवाह के आयोजन भी संपन्न हुए। पंडितों ने विधि विधान से पीपल विवाह का पूजन पूर्ण करवाए। बिग्गाबास में रामेश्वरलाल जाजू के परिवार ने पीपल पूजन करवाया। बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही व गीत भजन गाए और दान पुण्य किया। तोलियासर के भैरव दरबार में आज वैशाख पूर्णिमा को आज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नवविवाहित जोड़ो ने बाबा के धोक लगाई व अनेक और खुशहाली की प्राथनाएं की। अनेक श्रद्धालु पूर्णिमा का स्नान करने तीर्थ स्थानों पर पहुंचे। हरिद्वार हर की पौड़ी पर पूजन कर गंगा आरती में भाग लिया।
कोटासर में सोमाणी परिवार ने बनवाया टीन शैड का किया समर्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में स्वर्गीय भंवरलाल सोमाणी की स्मृति में उनके पुत्र शिवरतन, महावीर प्रसाद, पवन कुमार द्वारा गौशाला में टीन शैड का निर्माण करवाया गया। आज पूर्णिमा के अवसर परिवार गौवंश की सेवा में समर्पित किया गया। इस दौरान सोमाणी परिवार द्वारा गौवंश के लिए 11 क्विटंल तरबूज का भंडारा किया गया। इस दौरान अशोक कुमार सोनी, ओमप्रकाश पुरोहित, गौशाला समिति कोषाध्यक्ष मालाराम सारण, भींयाराम, मूलाराम, अमरसिंह, ओमसिंह, मालसिंह, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें और सभी ने दानदाता परिवार का आभार जताया।











