May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2023। सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में रिक्त सीटों पर आवेदन मांगे जा रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान धोरा स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल में कक्षा में 9 भी इस बार प्रवेश हो रहें है। प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने बताया कि जिन बच्चों ने 8वीं की परीक्षा दी है वे बच्चे आवेदन कर सकते है। विद्यालय में सभी कक्षाओं के आवेदन लिया जा रहा है। बिग्गा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में भी रिक्त पदों पर भी आवेदन मांगे गए है। यहां कक्षा 1 में 30 पद रिक्त है वहीं कक्षा 2 में 28 पद, कक्षा 3 में 28 पद, कक्षा 4 में 27 पद, कक्षा 5 में 28 पद रिक्त है। जिसमें अभिभावक बच्चों के लिए आवेदन कर सकते है।
वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने किया शिविर का निरीक्षण, ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर खानू खां मोमासर बास में प्रजापति भवन में आयोजित महंगाई राहत शिविर में पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने कई नागरिकों से बातचीत की व गारण्टी कार्ड भी वितरित किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि केसरराम गोदारा, राधेश्याम सारस्वत भी मौजूद रहें।