May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2023। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की सत्र 2023 की परीक्षाएं 31 मई से 24 जून तक आयोजित होगी। स्थानीय संदर्भ केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिति विद्यालय ताल मैदान के प्राचाय्र आदूराम जाखड़ ने बताया कि परीक्षा का केन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लखासर बनाया गया है। संदर्भ केन्द्र प्रभारी डॉ मनीष कुमार सैनी ने जानकारी दी कि वे विद्यार्थी जो स्टेट ओपन से माध्यमिक व उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रम के पंजीकृत विद्यार्थी की सैद्धांतिक व प्रायोगिक विषय की परीक्षाएं आयोजित होगी। विद्यार्थी संदर्भ केन्द्र पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी ले सकते है।