






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2023। आज प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता व जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने पंचायत समिति परिसर में चल रहें स्थाई शिविर व गांव समंदसर में आयोजित महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया। गुप्ता ने अनेक लाभार्थियों को योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित किए और नागरिकों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। गुप्ता ने सरकारी मशीनरी से अधिक से अधिक नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने जिला सचिव व जिला कलेक्टर का साफा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी व विकास अधिकारी रामचंद्र जाट सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहें। राजेश मंडा ने बताया कि समदंसर में महिला एंव बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को पोषण युक्त वस्तुंए दी गई व पौधे वितरित किए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।








