May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2023। एक जैसी सुनहरे रंग की साड़ियां पहने अनेकों महिलाओं की पंक्तिबद्ध कतारें, सर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाती महिलाएं और बैंड पर बज रही भजनों की धुनों पर उत्साह से नाचती बालिकाएं। यह दृश्य देखने को मिला कस्बे के आडसर बास में जहां सारस्वा परिवार द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन 7 दिवसीय भागवत कथा की शुरुआत हुई। कथा की शुरुआत पर आयोजित कलश यात्रा हनुमानजी मंदिर से रवाना हुई और मुख्य मार्गों से होते हुए कथास्थल रामदेवजी के मंदिर के पास पहुंची। कलश यात्रा में दंडी स्वामी संत रामानंद तीर्थ महाराज भी साथ रहे जिनका श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया और आशीर्वाद लिया। ओमप्रकाश, बुधमल, जगदीश प्रसाद, काशीराम, राधेश्याम सारस्वत परिवार द्वारा आयोजित इस कथा में पहले दिन में प्रवचन दोपहर 1 बजे से शुरू होंगे और शाम 5 बजे आरती होगी। कथा का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर होगा। ग्रामीण क्षेत्र सहित देश भर में विभिन्न जगहों पर रहने वाले श्रद्धालु स्वामी रामानंद महाराज से कथा और प्रवचन घर बैठे भी टाइम्स के फेसबुक पेज पर देख सकेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगल वेश में महिलाओं ने लिए कलश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलश यात्रा में युवतियां भजनों पर झूम उठी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया कलश यात्रा में।