






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2023। कन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आज लॉटरी निकाली गई। स्कूल में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, फर्स्ट क्लास, सैंकड क्लास, थर्ड क्लास में प्रवेश की लॉटरी निकाली गई है। सभी कक्षाओं में वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है। इस दौरान शिक्षा विभाग के यूसीईओ आदूराम जाखड़, एसीबीईओ पवन गुरावा, गोपाल राठी, बजरंगलाल भांभू, डॉक्टर सहीराम धतरवाल, अशोक वेद, महेंद्र माली, नारायण दर्जी, मनोज डागा, निर्मल पुगलिया, देवाराम पुजारी सहित अनेक अभिभावक मौजूद रहें। स्कूल स्टाफ ने सभी व्यवस्थाएं संभाली व प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने सभी का आभार जताया।
टीटी टेबल का किया समर्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल के स्टाफ द्वारा बच्चों के खेल विकास के लिए दानदाताओं से खेल सामग्री का सहयोग लेने के प्रयास किए जा रहें है। बच्चों के लिए दानदाता बजरंगलाल भांमू ने टीटी टेबल का सहयोग दिया। आज बच्चों के लिए भांमू ने टीटी टेबल स्कूल परिवार को सौंपी। आदूराम जाखड़ व विमला गुर्जर ने भांमू का आभार जताया।






