May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2023। मानसिक बीमारी से पीड़ित है या किसी नशे की गिरफ्त में है तो ये खबर आपके लिए है। कल तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में मानसिक रोग एंव नशा उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें डॉ अविनाश झाझड़िया द्वारा अपनी सेवाएं दी जाएगी। प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर में 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीज देखें जाएंगे तथा डिप्रेशन, घबराहट, डर, चिंता, अतिऊर्जावान, गुस्सा, कम नींद आना, शक, वहम, कानों में आवाजें सुनना, बच्चों में व्यावहारिक समस्याएं, तनाव के कारण दौरे आना, अचेत हो जाना, नींद और सेक्स संबंधी समस्याओं से परेशान व्यक्ति डॉ झाझड़िया से परामर्श का लाभ ले सकता है। इसी के साथ शराब, स्मैक, अफीम, डोडा, तंबाकू, धूम्रपान, चरस, गांजा, नशीली दवाईयां, गैबलिंग, गेमिंग डिसऑर्डर, इंटरनेट की लत का नशा है तो वे भी रोगी शिविर में सेवाएं ले सकते है। गांधी ने बताया कि डॉ झाझड़िया मानसिक रोग व नशा उपचार के  विशेषज्ञ है तथा नई दिल्ली एम्स में प्रशिक्षत है।

ये हो लक्षण तो मिले डॉक्टर से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आंखे लाल होना, लड़खड़ाना, व्यवहार या पढ़ाई के ग्रेड में अचानक बदलाव, आपराधिक गतिविधियों में लिप्पता, पुराने दोस्तों व परिजनों से कटा कटा रहना गंभीर मानसिक बीमारी के संकेत हो सकते है। सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि इन समस्याओं से ग्रस्त बच्चा या व्यस्क या किसी भी उम्र का व्यक्ति या महिला हो तो उसे उपचार की आवश्यकता होती है।