May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2023। अहमदाबाद के एक निजी होटल में आयोजित बियर्ड बेटल समारोह में श्रीडूंगरगढ़ के युवा मनोज दर्जी को लोंगेस्ट बियर्ड का अवार्ड मिला। मनोज कुमार दर्जी पुत्र भीकमचंद दर्जी निवासी आड़सर बास श्रीडूंगरगढ़ ने 49 प्रतिभागियों के बीच पहला स्थान प्राप्त किया। मनोज ने टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता की आयोजक मोनिका शर्मा थी और मुख्य अतिथि ईशा देओल रही। प्रतियोगिता में सात केटेगरी के अवार्ड थे जिनमें लोंगेस्ट बियर्ड का अवार्ड उन्हें मिला। प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, गुड़गाव, मुबंई, राजसमंद सहित देश भर के अनेक स्थानों से प्रतियोगी शामिल हुए। मोनिका शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया और मनोज को 21 हजार रूपए नगदी व ट्राफी के साथ प्रमाण पत्र दिया गया। उनके मित्र व परिजन उन्हें शुभकामनाएं दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनोज दर्जी ने हासिल किया प्रथम स्थान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ईशा देओल व आयोजक मोनिका शर्मा ने किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अहमदाबाद के 5 स्टार होटल में हुआ आयोजन, 49 प्रतिभागियों में मनोज रहें प्रथम।