






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव ऊपनी से अपनी बहन के यहां श्रीडूंगरगढ़ आ रही विवाहिता गुम हो गई और उसके पति ने थाने पहुंच कर पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। लिच्छुराम ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रेखा ढाई साल के बच्चे को लेकर सुबह घर से निकली और देर शाम तक नहीं लौट कर आई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवाहिता की तलाश प्रारंभ कर दी है।



