May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2023। जेठ की तपती दुपहरी में गौ-शालाओं में गौवंश के लिए श्रद्धालुओं द्वारा तरबूज की सेवाएं दी जा रही है।

लखासर पहुंचे विधायक सहित अतिथि, की घोषणा, अतिथियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा रामदेव गौशाला लखासर में आयोजित भागवत कथा में मंगलवार को धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। विधायक गिरधारीलाल महिया ने गौशाला में 5 लाख रुपए से टीन शेड के निर्माण की घोषणा की। यहां संत बजरंगदास महाराज के सान्निध्य में विधायक ने एक टीन शेड का लोकार्पण भी किया। गौशाला कमेटी के सूरजमल सिंह नीमराणा, महेंद्रसिंह, मदन सिंह राठौड़ विधायक का सम्मान करते हुए आभार जताया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, हेमनाथ जाखड़, भवानी शंकर तावनियां का भी दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया। कथा में आसपास के गांवो से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेने पहुंच रहें है।

कोटासर गौशाला में गौसेवा के साथ हवन पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकरनी गौसेवा समिति में दुलचासर के स्वर्गीय रूघलाल मूंधड़ा परिवार द्वारा सोमवार व मंगलवार को गौसेवा अनुष्ठान संपन्न करवाया। दानदाता सुशील कुमार मूंदड़ा व पूनमचंद मूंधड़ा ने गौ पूजन किया व लापसी का भंडारा कर हवन का आयोजन किया। समिति के भागीरथ ओझा ने गौशाला में भूमि दान करने, ट्यूबवेल निर्माण करवाने व टीन शेड का निर्माण प्रारंभ करवाने पर मूंधड़ा परिवार का आभार जताते हुए समिति की ओर से सम्मान किया। इस दौरान हरिसिंह, अमरसिंह, ओमसिंह और मदनसिंह, मोहनसिंह, कल्याण सिंह, प्रेमसिंह एवं गौशाला कमेटी के सभी सदस्य व मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।
तोलियासर गौशाला में तरबूज सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जगह जगह गौशालाओं में तरबूज की सेवा दी जा रही है। तोलियासर में संतोष देवी व मालाराम राजपुरोहित ने तरबूज से सवामणी की। गौसेवा समिति सदस्यों ने दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने की 5 लाख की घोषणा, संत ने दुपट्टा पहना कर किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में दानदाता मूंधड़ा परिवार का समिति सदस्यों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में गौवंश के लिए तरबूजों की सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने किया निर्माण का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ने दिया गौशाला में सहयोग, समिति ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व प्रधान छैलूसिंह का किया सम्मान।