






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2023। जनता की पानी बिजली की समस्याओं को लेकर विधायक गिरधारीलाल महिया व प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने आज दोनों विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। महिया ने तहसील कार्यालय व गोदारा ने पंचायत समिति कार्यालय में बैठक का आयोजन किया और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
महिया ने ली बैठक व दिए निर्देश, ये रहे शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक महिया ने उपखंड कार्यालय के सभागार में सरकारी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली व पानी बिजली विभाग के अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। महिया ने एक के बाद एक गांवों की बिजली, पानी समस्याएं उठाई व विभाग से रिव्यू लेते हुए दो दिन में सुधार करने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं की सूचना मिलने पर तुरन्त कार्यवाही करने की बात प्रसाशन से कही। विधायक ने कहा कि अनेक गांवों में नये ट्यूबवेल खोदकर छोड़ दिए है उन्हें विभाग नए उपकरण डालकर उन्हें सुचारू करें। उन्होंने गांवों में स्वीकृत ट्यूबवेलों का निर्माण शुरू करवाने के लिए संबंधित ठेकेदार को पाबंद करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। गत दिनों चल रहें तेज अंधड़ से क्षतिग्रस्त पोलों को शीघ्र दुरस्त करने बात कही। उन्होंने विभिन्न जीएसएस के फीडर निर्माण के संबंध में रिपोर्ट लेकर जरूरी कार्यवाही करने, तेजी क्षेत्र में स्वीकृत नए 33/11 केवी जीएसएसों का निर्माण शुरू करवाने व अधूरे जीएसएस कार्य को भी शीघ्र पूरा करने की बात कही। इस दौरान बैठक में एसडीएम मुकेश चौधरी, विद्युत विभाग के अधिशाषी अधिकारी भूरा राम, जलदाय विभाग के अधिशाषी अधिकारी दयाराम बलान, सहित विभागों के सहायक अभियंता एवं कनिष्ट अभियंता उपस्थित रहें।

गोदारा ने ली बैठक, दिए निर्देश, ये हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने पंचायत समिति परिसर के सभागार मे बिजली पानी को लेकर बैठक ली। संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण अंचल की समस्याओं को समाधान शीघ्र करने के र्निदेश दिए। गोदारा ने विभाग को श्रीडूंगरगढ़ शहर के कालूबास में, मेघवालों का मोहल्ला समंदसर, मेघवालों का मोहल्ला भोजास, नायकों का मोहल्ला कल्याणसर पुराना, माताजी मंदिर कल्याणसर, नायकों का मोहल्ला व जाखड़ों का मोहल्ला बिग्गाबास रामसरा, पालानी मंदिर के पास पूनरासर, दिखणादा रोही लिखमादेसर, भैरूजी तलाई आड़सर, लाखनसर, सुजरनसर, धोलती तलाई व पानी की टंकी के पास, बापेऊ पुरोहितान बापेऊ, राउप्रावि बरजांगसर, राउमावि कल्याणसर नया, गोपाल गौशाला कुंतासर, मेघवालों का मोहल्ला कुंतासर, अगुणा बास डेलवा, उत्तरादा ताल व जोगीया का मोहल्ला बींझासर, नाइयों का मोहल्ला जाखासर, नायकों का मोहल्ला केऊ, भोमीसिंहावतान जाखासर, सोनियासर गोगलियान नए ट्यूबवैल की स्वीकृति के लिए अनुशंसा भेजने की बात कही। वही लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध ने दिखनादी रोही के स्कूल में नया ट्यूबवैल बनवाने, जीएसएस के पास ट्यूबवेल मे डीटीएस करवाने, गांव में आंधी से टूटे पोल को शीघ्र दुरस्त करवाने, 4 नम्बर फीडर में लोड बढाने, गांव में एक अतिरिक्त ट्रासंफार्मर लगावाने संबंधी मांगे संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी। इस दौरान जलदाय विभाग के प्रीतम सिंह ने आगामी 15 दिन में सभी ट्यूबवैल ठीक करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों सहित लखासर सरपंच गोरधन खिलेरी, उदरासर सरपंच किशन गोदारा, जाखासर सरपंच मलाराम सारण, कल्याणसर मनोज व राकेश, सोनियासर से सत्यनारायण, जालबसर के बेगराज लूखा, बेनीसर से बीरबल गोदारा, लिखमादेसर से राधेश्याम, ऊपनी से रामेश्वर, डेलवां सरपंच ईमीचंद, कुंतासर ऊंकारमल, पूनरासर से प्रकाश नाथ, बिग्गाबास रामसर लक्ष्मणराम, बरजांगसर रामनारायण सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।




