May 20, 2026
71165279_416803019017150_8626557453300252067_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2020। कोरोना के कहर से अभी तक बचे रहे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी पहला कोरोना पॉजिटिव एक युवक मंगलवार रात को मिला। तहसील के गांव मोमासर में एक 30 वर्षीय युवक के पॉजिटिव होने की पुष्टि जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा बीएल मीणा द्वारा करने के बाद उपखण्ड प्रशासन सक्रिय हो गया है। विदित रहे कि गांव मोमासर में चिकित्सा विभाग की टीम ने सोमवार को वृहद स्तर पर कैम्प लगा कर 277 लोगों की जांच की थी। इनमें से एक युवक की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. श्रीमोहन जोशी की अगुवाई में चिकित्सा टीम मोमासर पहुंच गयी और रोगी को उपचार के लिए बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय रवाना किया गया है। संक्रमित युवक मोमासर गांव में हनुमान धोरा बास, वार्ड 18 का निवासी है तथा कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं होने का दावा कर रहा है। ऐसे में पूरी जानकारी बुधवार सुबह तक मिल सकेगी।