May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2023। यूथ कांग्रेस द्वारा श्रीडूंगरगढ़ के तेरापंथ भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अपनी तरह का पहला ऐतिहासिक आयोजन होने के कारण शिविर की चर्चाएं पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। प्रशिक्षण शिविर में केबिनेट मंत्री रामेश्वरलाल डूडी, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन, युवा व खेल मंत्री अशोक चांदना, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी सहित अनेक बड़े नाम शामिल हो रहें है। कार्यक्रम का आयोजन चार सत्रों में होगा तथा पार्टी के दक्ष प्रशिक्षक के रूप श्याम पुरोहित, राजेन्द्र आर्य, सुमित भगासरा व अभिषेक सोगरा अपना मार्गदर्शन देंगे। पार्टी हित में चर्चाओं का दौर चलेगा जिसमें युवा शक्ति को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अनेक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है व आयोजक यूथ कांग्रेस के निर्वर्तमान अध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के 232 बूथों से कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हो रहें है।
उत्साह का माहौल, लगा रहें है नारे।
श्रीडूंगरगए़ टाइम्स। आयोजन के लिए भव्य पांडाल सजाया गया है और शानदार व्यवस्थाओं के बीच गांव गांव से युवा पहुंच रहें है। सभी का पंजीकरण किया जा रहा है और युवा अपने गांव के नाम के साथ जयकारे लगा रहें है। चंद पलों में आयोजन प्रारंभ होने वाला है और भवन में उत्साहित माहौल नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में युवा जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लेने पहुंच रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन स्थल पर नजर आ रहा है जबरदस्त उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रजिस्ट्रेशन बूथ पर हो रहा है प्रत्येक युवा का पंजीकरण, युवाओं में जबरदस्त जोश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर गांव से युवा पहुंचे प्रशिक्षण शिविर में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चंद पलों में प्रारंभ होगा यूथ कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर।